कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में रविवार को खेले गए मुकाबले में रेडविंग्स ने कानपुर किंग्स को नौ विकेट से पराजित किया। गंगा बैराज ​स्थित बीसीए मैदान पर हुए मैच में कानपुर किंग्स की पूरी टीम 17.1 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में गब्बर, वसीम और अंकुर तिवारी ने तीन-तीन विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी रेडविंग्स ने महज 5.4 ओवर में एक विकेट पर 95 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से रजत दुबे ने नाबाद 49 रन और शादाब ने 39 रन बनाए। वसीम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...