मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। नगर थाना क्षेत्र के रेडलाइट एरिया से बीते नौ जनवरी को मुक्त कराई गईं छह लड़कियों के परिजनों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट की अपील कोर्ट से की गई है। विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-तीन में इस मामले की सुनवाई चल रही है। बाल कल्याण समिति के आदेश पर ये लड़कियां बालिका सुरक्षा गृह बेगूसराय में रह रही हैं। उसके परिजनों ने वहां से मुक्त कराने के लिए विशेष कोर्ट में अर्जी दाखिल कर रखा है। विशेष कोर्ट ने इसका जवाब देने का निर्देश विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) राजीव रंजन राजू को दिया था। विशेष लोक अभियोजक ने अपने जवाब में इन लड़कियों के परिजनों की सही-सही पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने की अपील कोर्ट से की है। विशेष कोर्ट में इस अर्जी पर सुनवाई होगी। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) राजीव रंजन राजू ने बताया लड़कियों के परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.