मुजफ्फरपुर, जून 23 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता कोलकाता विश्व भारती विवि का छात्र शशांक इंटर्नशिप करने के लिए मुजफ्फरपुर के रेडलाइट एरिया में पहुंचा है। वहां यहां एक महीने तक रह कर सेक्स वर्कर के बच्चों के अधिकार, उनकी बदलती जिंदगी पर शोध करेगा और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय इस इलाके के बच्चों, महिलाओं के लिए काम करने वाली नसीमा ने कहा कि यह उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने ऑनलाइन इंटर्नशिप के लिए इस इलाके का चयन किया था। यह पहला मौका है कि कोई छात्र यहां रहकर इंटर्नशिप करेगा। यहां की महिलाओं, उनके बच्चों के लिए आशा की नई किरण होगी।

छात्र का उद्देश्य छात्र ने कहा, मुजफ्फरपुर में ऐसे बच्चों की बेहतरी पर हो रहा काम : इंटर्नशिप के लिए आए छात्र शशांक ने कहा कि वह कोलकाता के विश...