रेडक्रॉस सोसाइटी ने सफाई कर्मचारियों को बांटे ओआरएस और मास्क
फतेहपुर, जून 3 -- फतेहपुर, संवाददाता। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बुधवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के लिए हीटवेव बचाव और जागरूकता अभियान चलाया। वार्ड नंबर 12 (राधानगर) और वार्ड नंबर तीन (बक्सपुर) में उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे जनपद को स्वच्छ रखने में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। इसलिए उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कर्मचारियों को भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) से बचने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने सलाह दी कि धूप में बाहर निकलते समय सिर पर टोपी या कपड़ा जरूर रखें। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। यह भी पढ़ें- Homemade ORS: गर्मी में उल्टी-दस्त हों या फिर शरीर में पानी की कमी, घर का बना ओआरए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.