रेडक्रॉस सोसाइटी ने मनाया विश्व रेडक्रॉस दिवस
रांची, मई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा रांची की ओर से अपने परिसर में धूमधाम से विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया गया। इस शुभ अवसर पर संस्था के सभापति डॉ शंभू प्रसाद सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मानवता बचाए रखने का संदेश दिया एवं कहा कि रक्तदान महादान है। इस पर सभी लोगों को अपने स्तर से जागरूक कर रक्तदान करने पर बल दिया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के प्रांगण में रक्तदान शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, फिजियोथैरेपी शिविर, ब्लड ग्रुप जांच, ब्लड शुगर जांच एवं सदस्यता अभियान का आयोजन भी किया गया जिसमें लोगों ने रेड क्रॉस में रक्तदान किया तथा निशुल्क ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर एवं स्वास्थ्य जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.