रेडक्रॉस सोसाइटी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बांटी राहत सामग्री
बेगुसराय, सितम्बर 14 -- बेगसूराय, निज प्रतिनिधि। समाहरणालय परिसर में सोमवार को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से बाढ़पीड़ितों के लिए राहत सामग्रियों से भरे वाहन को डीएम रिची पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि बाढ़पीड़ितों की सेवा में किसी प्रकार का कमी नहीं होने देंगे। रेडक्रॉस परिवार के द्वारा सूखा भोजन पैकेट जिसमें चूड़ा,चीनी तथा एक हाइजिन किट भेजा गया। कुल 500 बाढ़पीड़ितों के लिए पैकेट भेजा गया। राहत वितरण मटिहानी क्षेत्र के नयागांव, छितरौर एवं तीन मुहानी पर किया गया। बाढ़ राहत सामग्री वितरण का नेतृत्व रेड क्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष कर रहे थे। मौके पर ईश्वर अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार, ब्रज किशोर चौधरी, सीएस डॉ. अशोक कुमार, एसडीओ अश्वनी कुमार, एग्जीक्यूटिव सदस्य विश्वरंजन राजू, गणेश हिसारिया आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.