देवघर, दिसम्बर 28 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। शहर के पनाहकोला रोड स्थित भारतीय रेडक्रॉस परिसर में रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमदों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेन्द्र प्रसाद, रेडक्रॉस के चैयरमेन डॉ. अरुण कुमार गुटगुटिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर एसडीपीओ सतेन्द्र प्रसाद ने रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि लगातार बढ़ती ठंड पर जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण करना सराहनीय कदम है। जनसेवा में यह संस्थान समय समय पर महत्वपूर्ण कार्य करती है। सभी के सहयोग से इसको आगे बढ़ाने की जरूरत है। डॉ. गुटगुटिया ने कहा कि हमारी संस्थान हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। आगे भी हमलोग इसको जारी रखेंगे। अधिक से अधिक लाभुकों को मदद पहुंचे, इसके लिए रेडक्रॉस परिवार हमेशा प्रयासरत है। कार्यक्रम में 200 से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.