रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने शिविर में किया रक्तदान
रांची, मई 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेडक्रॉस शाखा में शुक्रवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। मौके पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर सोसाइटी के सदस्यों ने रक्तदान किया। इसमें कार्यकारिणी सदस्य रवि दत्त ने 58वीं बार रक्तदान किया। रेडक्रॉस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित करते हुए सदस्यता प्रमाणपत्र दिए गए। इससे पहले संस्था के सभापति डॉ शंभु प्रसाद सिंह ने झंडोत्तोलन किया और रक्तदान का महत्व बताया। इस वर्ष रेडक्रॉस दिवस 'मानवता को जीवित रखना' विषय पर मनाया गया। मौके पर मानवाधिकार मिशन के पीके लाला, सोहनी राय, सपना चटर्जी, आशुतोष कुमार, प्रदीप राय, गुरदीप सिंह, सत्येंद्र कुमार, आनंद जालान, अजय गुप्ता आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मानवता की सेवा का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- पीड़ित मानवता की सेवा ही रे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.