रेडक्रॉस सोसाइटी के नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया
फरीदाबाद, जून 7 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ अशोक कुमार वर्मा ने रविवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित सेक्टर-14 स्थित स्थित नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां पर उपचाराधीन लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं बारे जाना। उन्होंने उपचाराधीन लोगों को सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें नशे रूपी राक्षस का वध करना है और एक युद्ध नशे के विरुद्ध अर्थात अपने भीतर बैठे राक्षस को नष्ट करना है। एक जिद्द करनी है कि मैं नशा नहीं करूंगा। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने सभी से अलग-अलग बात की और उनके बारे में पूछा और बताया कि नशा छोड़ने के लिए दवाइयों पर निर्भर न रहें अपितु अपनी आत्मशक्ति बढ़ाएं और दृढ़ निश्चय से नशे जैसी बुराई पर विजय प्राप्त की जा सकती है। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.