काशीपुर, फरवरी 12 -- काशीपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा इकाई के तत्वावधान में ढेला नदी पार बैलजूड़ी चौराहे पर कांवड़ियों के उपचार के लिए लगाए गए शिविर में गुरुवार को दूसरे दिन 200 से अधिक कांवड़ियों का तैनात चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। वहीं उपचार कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में ज्यादातर मरीज पेट दर्द, सर्दी जुखाम बुखार, तथा लूज मोशन के आ रहे हैं। यहां नीता पंत डॉ. चंद्रशेखर, डॉ.राकेश वर्मा, डॉ. अकील हुसैन, सोसायटी सचिव अरुण पंत, कौशलेश गुप्ता, मो. आरिफ, अनीता पंत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.