अल्मोड़ा, फरवरी 4 -- रेडक्रॉस सोसाइटी ने उत्तराखंड राज्य शाखा कार्यालय को खोलने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि शाखा के बंद होने से तमाम जनउपयोगी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यहां जिलाध्यक्ष आशीष वर्मा, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, डॉ जेसी दुर्गापाल, अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, अनूप साह, रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, मीता उपाध्याय थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...