रेडक्रॉस में लगेगी ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन, सीसीएल देगा वित्तीय मदद
रांची, सितम्बर 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिले में मरीजों को आधुनिक रक्त संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी में जल्द ही ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन स्थापित की जाएगी। इसे लेकर जिला प्रशासन, सीसीएल और रेडक्रॉस सोसाइटी, रांची शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एमओयू को लेकर बैठक हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत, रांची कोलफील्ड्स लिमिटेड के महाप्रबंधक (सीएसआर) सिद्धार्थ शंकर लाल और रेडक्रॉस सोसाइटी रांची के चेयरमैन आदर्श कुमार शर्मा शामिल हुए। मशीन की खरीद के लिए सीसीएल अपने सीएसआर मद से पूर्ण वित्तीय सहयोग देगा। वहीं, रेडक्रॉस सोसाइटी मशीन के संचालन, रख-रखाव और तकनीकी कर्मचारियों की व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेगी। अधिकारियों के अनुसार, मशीन लगने के बाद रांची और आसपास के मरीजों को ब्लड के अलग-अलग घटकों के लिए नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.