उरई, मई 9 -- उरई। संवाददाता विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा एवं जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने रेडक्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी ड्यूनांट के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यहां रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायी संदेश दिया। यह भी पढ़ें- मानवता की सेवा का लिया संकल्प कार्यक्रम में रक्तदान शुक्रवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस पर डॉ ममता स्वर्णकार लक्ष्मण दास बाबानी, राकेश कुशवाहा, गरिमा पाठक, बलबीर सोनी और अब्दुल करीम सहित दर्जनों रक्त वीरों ने रक्तदान करते हुए लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान को प्रेरित किया। वहीं रेडक्रॉस सोसाइटी...