शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश प्रबंध समिति की बैठक लखनऊ के कैसरबाग स्थित रेडक्रॉस भवन में सभापति एवं उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शाहजहांपुर से प्रबंध समिति के सदस्य एवं सचिव डॉ. विजय जौहरी ने प्रतिभाग किया।बैठक के दौरान सभापति ब्रजेश पाठक ने जनपद स्तर पर प्रस्तावित रेडक्रॉस कार्यालय एवं ब्लड बैंक निर्माण की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपने आगामी शाहजहांपुर दौरे के दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ रेडक्रॉस पदाधिकारियों की बैठक कर इस विषय में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।डॉ. विजय जौहरी ने बैठक में अवगत कराया कि ब्लड बैंक निर्माण के लिए स्थानीय स्तर पर कई बार अधिकारियों से वार्ता की जा चुकी है, लेकिन अपेक्षित सहयोग न मिलने और अधिकारियों की उदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.