अल्मोड़ा, जून 12 -- अल्मोड़ा। लगातार बारिश के कारण राजपुर क्षेत्र में दो भवनों की छतों से पानी घरों के अंदर जाने लग गया था। सूचना मिलने पर रेड क्रॉस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों भवनों की छतों पर तिरपाल डालकर बारिश के पानी के रिसाव को रोकने का प्रयास किया। यहां रेडक्रॉस सचिव विनीत बिष्ट, यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू, उपाध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, यूथ उपसचिव अभिषेक जोशी, पार्षद विकास कुमार, देवेंद्र भट्ट, दीपांशु जोशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...