रेडक्रॉस ने टीबी मरीजों के बीच बांटी खाद्य सामग्री
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मरीजों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इसका शुभारंभ डीएम कुमार गौरव, रेड क्रॉस के अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय व सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह ने किया।मौके पर अमरनाथ पांडेय ने डीएम को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया। डीएम ने टीबी मरीजों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की इस पहल को सराहा। कहा कि पौष्टिक आहार से बीमारी पर काबू पाना आसान होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में मरीजों के बीच फुड बास्केट का वितरण किया गया। मौके पर सीएस डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सीके दास, अनिल कुमार सिंह, प्रेम कुमार चौधरी, हरेराम मिश्रा, डॉ. रिजवान अहमद एजाजी, हरिनिवास गुप्ता, रितेश अनुपम, अनिल कुमार, पुष्कर विद्यार्थी आदि थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.