चतरा, जुलाई 24 -- चतरा, संवाददाता। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, चतरा द्वारा शुक्रवार को शहर के धंगरटोली मुहल्ला स्थित भुइयाटोला में जरूरतमंद परिवारों के बीच साबुन और सर्फ का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक सरोकार को लेकर आयोजित किया गया। इस दौरान 50 से अधिक गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को स्वच्छता सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव धर्मेंद्र पाठक एवं कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन की पहली शर्त साफ-सफाई है। उन्होंने सभी को साफ कपड़ा पहनने नियमित रूप से स्नान करने की बात कही, ताकि शरीर स्वस्थ रह सके। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : सीमावर्ती ग्रामीणों के बीच एसएसबी ने बांटी स्वच्छता सामग्री इस दौरान ग्रामीणों को अपने घर और उसके आसपास को भी...