देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून। जिला रेडक्रॉस शाखा द्वारा बनियावाला स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने इस वर्ष की थीम 'गिव टू गेन' पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को परस्पर सहयोग व उदारता के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. फारूख और राज्य महासचिव डॉ. जेएन नौटियाल ने महिला अधिकारों और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। मुख्य वक्ता डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। चेयरमैन डॉ. एमएस अंसारी की अध्यक्षता और सचिव कल्पना बिष्ट के संचालन में हुए इस समारोह में 153 छात्राएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.