लातेहार, मई 8 -- लातेहार, प्रतिपिधि। भारतीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। यह भी पढ़ें- रक्तदान कर दूसरों को दें जिंदगी और खुद रहें स्वस्थ- पेज चार की फ्लायर खबररक्तदान शिविर का महत्व वहीं रेडक्रॉस सोसाइटी के सभापति महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि जिले में थैल...