धनबाद, अप्रैल 19 -- धनबाद। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद की ओर से शनिवार को मिश्रडीह में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। लगभग दो घंटे तक चले इस शिविर में डॉ रमेश कुमार शर्मा और डॉ जालंधर सिंह ने 105 लोगों ने डॉक्टरों से परामर्श लिया। कुल 70 लोगों का ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। 65 मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद निशुल्क दवाएं भी दी गईं। शिविर में रेडक्रॉस के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, कुमार मधुरेंद्र सिंह, संजय जायसवाल, जीएन ओझा, अरविंद पाठक, कृष्ण कुमार वर्मा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...