रेडक्रॉस के सेवा अभियानों को और गति देने पर जोर
बलरामपुर, अगस्त 31 -- बलरामपुर। संवाददाता। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश की वार्षिक साधारण सभा में जनसेवा के अभियानों को और प्रभावी एवं व्यापक बनाने पर जोर दिया गया। प्रदेश के करीब 65 जनपदों से पहुंचे 180 से अधिक पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभा में प्रतिभाग किया। राज्यपाल एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल ने सेवा कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने पदाधिकारियों से अपने-अपने जिलों में वृहद पौधरोपण अभियान चलाने और रक्तदान शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को विद्यालय से जोड़ने तथा टीबी मरीजों को नियमित रूप से पोषाहार पोटली उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Shamli News: उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेडक्रॉस शामली क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.