रेडक्रॉस के सदस्यों ने जताया शोक
देवघर, जुलाई 30 -- मधुपुर प्रतिनिधि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी अनुमंडल शाखा के आजीवन सदस्य वरिष्ठ पत्रकार महेश मिश्रा की माताजी चंद्रावती देवी के आकस्मिक निधन पर रेडक्रॉस सदस्य मर्माहत हैं। उसी को लेकर गुरुवार को को भेड़वा रोड स्थित उनके आवसीय परिसर में संस्था सदस्यों द्वारा महेश मिश्रा को शोक संदेश पत्र सौपा। मौके पर संस्था सचिव महेंद्र घोष ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में रेडक्रॉस परिवार उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष हेमंत नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार, दीपक मिश्रा आलोक कुमार, सुचेता घोष, बिनोद प्रसाद सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.