रेडक्रॉस के शिविर में दस लोगों ने किया रक्तदान
बांदा, जून 15 -- बांदा। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव अमित सेठ भोलू के नेतृत्व में सोमवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विधायक प्रकाश द्विवेदी व सीएमओ डॉ.विजेंद्र ने फीता काटा और रक्तदानियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। राहुल जैन व उनके भाई रजनीश जैन ने रक्तदान की शुरुआत की। विधायक ने कहा कि आज के समय में रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है। ये रक्तदाता सही मायनों में मानवता के सच्चे सेवक हैं। सचिन चतुर्वेदी ने सर्वाधिक 53वीं बार व अभिषेक सिंह ने 45वीं बार रक्तदान किया। साथ ही डॉ.दिनेश दीक्षित, पन्नालाल धुरिया सहित दस लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर भैरव प्रसाद अग्रवाल, मयंक श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन विनोद जैन, डा.अर्चना यादव, प्रमोद द्विवेदी, अनुराग पांडेय, पंकज जयसवाल, प्रमोद यादव, सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.