अल्मोड़ा, मई 2 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में रक्तदान को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसाइटी ने ब्लड डायरेक्टरी अभियान की शुरुआत कर दी है। रेडक्रॉस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इस पहल का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन रेडक्रॉस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, रक्तकोष समूह के चेयरमैन हरीश सोनी और प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ब्लड डायरेक्टरी के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि एक रक्तदान से चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है, लेकिन वर्तमान में रक्त की मांग और उपलब्धता के बीच बड़ा अंतर बना हुआ है। इस अंतर को कम करने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पहले चरण में पांच हजार रक्तदाताओं को डायरेक्टरी से जोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.