लखनऊ, जनवरी 27 -- इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी लखनऊ शाखा की ओर से नेहरू नगर स्थित दयानंद उद्यान में सामाजिक सेवा कार्यक्रम हुआ। सोसाइटी ने उद्यान में 200 असहाय लोगों को नि:शुल्क कंबल वितरित किए। रेडक्रॉस के सचिव अमरनाथ मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक सहायता पहुंचना है। कहा कि गणतंत्र दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची देशभक्ति है। कार्यक्रम में नवीन गुप्ता, मनोज राय, ऋतुराज रस्तोगी, कुश मिश्रा, मनीष शुक्ला आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.