साहिबगंज, मार्च 26 -- साहिबगंज। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की साहिबगंज शाखा की ओर से एक अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे से सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर में नि:शुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का उद्घाटन डीसी हेमंत सती करेंगे। शिविर में अधिक से अधिक संख्या में जनहित में रक्तदान करने की अपील की गई है। यह जानकारी सचिव डॉ. विजय कुमार व शिविर प्रभारी सह संयुक्त सचिव सीपी सिन्हा ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...