बिजनौर, जुलाई 5 -- वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत विआंश एग्रीटेक सेन्टर रावली रोड़ देवापुर में रेडक्रास सोसायटी बिजनौर व विवेकानन्द दिव्य भारती उत्तर प्रदेश द्वारा वृक्षारोपण किया गया।इस अवसर पर रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन टीकम सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को पर्यावरण की रक्षा के लिए एक वृक्ष प्रति वर्ष लगाना चाहिए ताकि स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध वायु प्राप्त हो सके।विवेकानन्द दिव्य भारती के अध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह योगी ने कहा कि इस वर्ष एक पेड़ मां के नाम भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान है जिसका उद्देश्य मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के संरक्षण के लिए अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और उसका पोषण करना है। यह भी पढ़ें- Agra News: आम भंडारे में किया आम के पौधों का वितरण यह पहल पर्यावरण को हरा-भरा रखने के साथ-सा...