चंदौली, अप्रैल 28 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के तम्बागढ़ में बीते 22 अप्रैल को खेत में जलाई गई पराली की आग की चपेट में आकर 20 परिवार प्रभावित हो गया था। इस दौरान सोमवार को भारतीय रेडक्रास सोसाइटी चंदौली की ओर से पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस आगजनी में ज्यादातर मजदूर है। इनका आग से कई साइकिलें, ट्राली, अनाज, बिस्तर, बर्तन, कपड़े, चारपाई आदि जलकर नष्ट हो गए थे। भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सभापति अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में खाने-पीने की जरूरी चीजों जैसे आटा, चावला, दाल, हल्दी, नमक, मसाला, गुड, तेल, साबुन, चना आदि चीजें पीड़ित सभी परिवारों में वितरीत किया गया। इस असवर पर उप सभापति महेंद्र सिंह ने कहा कि मनुष्य को कष्ट में देखकर संवेदनशील होना मनुष्यता की निशानी है। सचिव डॉ एसके यादव ने कहा कि रेडक्रास आपद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.