रामपुर, मार्च 14 -- कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन में डीएम ने शिकायतें सुनीं। तत्काल प्रभाव से दो दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी मुहैया कराई। बीते 10 मार्च को जनता दर्शन में तहसील मिलक के ग्राम रहसैना निवासी रेखा ने गुहार लगाई और बताया कि उनके पति सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। निजी अस्पताल में चल रहे महंगे इलाज के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। तहसील बिलासपुर के ग्राम मुंडिया मनकरा निवासी विपिन भी जनता दर्शन में पहुंचे थे। विपिन ने अपने भाई अशोक के सड़क दुर्घटना में घायल होने और इलाज के लिए पैसों की कमी की बेबसी डीएम के सामने रखी थी। दोनों मामलों की गंभीरता और परिजनों की पीड़ा को देखते हुए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाया। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.