काशीपुर, मार्च 25 -- काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी के चैती मेले में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में चार दिन में 360 मरीजों का उपचार हुआ। चिकित्सकों ने बताया कि ज्यादातर मरीज जुकाम, बुखार, गैस और शरीर दर्द जैसी समस्याओं के लिए उपचार करवा रहे हैं और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यहां डॉ. अकील हुसैन, डॉ. चंद्रशेखर, संजीव शर्मा, विजय सारस्वत, डॉ. जेड रहमान, प्रदीप शर्मा, मौ. आरिफ, कविता शर्मा, सविता वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...