फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। रेडक्रास भवन का लोकार्पण नौ अप्रैल को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ.अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि रेडक्रास भवन फ़तेहपुर का लोकार्पण डिप्टी सीएम/सभापति इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में रेडक्रास सोसाइटी के उपसभापति, महासचिव,कोषाध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछड़़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति समेत विधायक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम टीबी अस्पताल परिसर में भव्यता के साथ सम्पन्न किया जाएगा जिसमें रेडक्रास सोसाइटी के आजीवन सदस्य भाग लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.