रेडक्रास दिवस पर रक्तदान समेत समाजसेवा के कार्य किए
गाज़ियाबाद, मई 8 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर गुरुवार को आठ स्थानों पर समाजसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण और टीबी मरीजों पोषण पोटली का वितरण किया गया। एमएमजी ब्लड़ बैंक में रक्तदान शिविर का उद्घाटन सीएमएस डा. राकेश कुमार ने किया। 15 लोगों ने रक्तदान किया। इसी तरह यूनानी अस्पताल में रक्तदान शिविर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं की हीमोग्लोबिन, बीपी और शुगर जांच की गई और डेंटल वैन के जरिए दंत परीक्षण भी हुआ। विजयनगर की टीबी यूनिट में टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में जेके गौड़, डा. सुभाष गुप्ता, एमसी गौड़, अश्वनी शर्मा, जोगिन्दर सिंह, मंजू राघव का विशेष सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- मानवता की सेवा का लिया संकल्प वहीं, कलेक्ट्रेट में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.