श्रावस्ती, मई 8 -- श्रावस्ती, संवाददाता। विश्व रेड क्रॉस दिवस पर लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ ही मंडलायुक्त ने दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए। विश्व रेडक्रास दिवस पर आयुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में रक्तदान शिविर का उदघाटन किया और संध्या चौपाल के दौरान दो दृष्टिबाधित दिव्यांगों को सुगम्य केन, एक श्रवण बाधित दिव्यांग को कान की मशीन, एक बुजुर्ग को वाकर, दस बुजुर्गों को छड़ी वितरित की। इस अवसर पर आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि रेडक्रास हमेशा से मानव सेवा के लिए समर्पित रहने वाली संस्था है। रेडक्रास के स्वयंसेवक हमेशा आपदा और संकट के समय समाज की सेवा करते हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल: वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण रेडक्रास श्रावस्ती की अध्यक्षा अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि रेडक्रास दि...