एटा, मई 8 -- विश्व रेडक्रास दिवस पर मेडिकल कालेज की दंत ओपीडी में स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में दंत विभागाध्यक्ष डा. मोनू यादव के मार्गदर्शन में चिकित्सकों ने 12प्री कैंसर रोगी चिन्हित किए। दंत विभाग ओपीडी में शुक्रवार को दंत स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आए 155 मरीजों में से विभागाध्यक्ष डा. मोनू यादव एवं अन्य चिकित्सकों ने स्क्रीनिंग कर 12 प्री कैंसर रोगी चिन्हित किए। इसके अलावा शिविर में मसूड़ों में खून और पायरिया के 30 से अधिक रोगियों ने उपचार, जांच को परामर्श लिया। शिविर में रोगियों को प्री-कैसर से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही दंतों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- पीजी महाविद्यालय में लगा स्वास्थ्य शिविर स्क्रीनिंग शिविर में आये मरीजों को दांतों की सेहत के बारे में जागरूक किया गया।

ह...