रेट 2025 में पार्ट टाइम पीएचडी चयन का परिणाम घोषित
गोरखपुर, जून 17 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सत्र 2025-26 के लिए पार्ट टाइम पीएचडी प्रवेश का परिणाम जारी कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी 19 जून से 23 जून तक प्रवेश पोर्टल पर जाकर अपनी फीस जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के शोध अध्यादेश के नियमों के तहत संबंधित विभागों की विभागीय अनुसंधान समिति द्वारा आवेदकों की स्क्रीनिंग के बाद की गई संस्तुतियों तथा कुलपति के अनुमोदन के बाद आज शोध एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा कुल 28 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। यह परिणाम प्रवेश पोर्टल dduguadmission.in पर देखे जा सकते हैं। यह जानकारी प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने दी। बताया कि चयनित अभ्यर्थी 19 जून से अपनी फीस ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। विभागवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या पर गौर करें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.