रेट घटाने पर फूटा गुस्सा, ब्लिंकिट कर्मियों का हंगामा
झांसी, मई 23 -- झांसी। खाती बाबा स्थित पेट्रोल पंप पर बने ब्लिंकिट ऑफिस में कर्मचारियों ने कंपनी द्वारा रेट घटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है, लेकिन मजदूरी बढ़ाने के बजाय उनके रेट कम कर दिए गए हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों का कहना था कि बाजार में खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा की हर चीज महंगी हो चुकी है। कर्मचारियों ने कहा, "समोसे के दाम बढ़ रहे हैं, पानी के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन कंपनी हमारे दाम बढ़ाने की बजाय घटा रही है। कर्मचारियों ने मांग की कि कंपनी जल्द से जल्द पुराने रेट बहाल करे और मजदूरी में बढ़ोतरी पर विचार करे। प्रदर्शन के दौरान मौके पर काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.