अल्मोड़ा, मार्च 16 -- पुलिस का यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत सोमेश्वर कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बाजार में चेकिंग की। इस दौरान बिना नंबर की एक बाइक में रेट्रो साइलेंसर लगा हुआ मिला। आरोपी तेज आवाज में पटाखा छोड़ते हुए वाहन दौड़ा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमवी एक्ट में चालान किया और बाइक को सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...