लखनऊ, जून 20 -- कैसरबाग स्थित रेजीडेंसी के पास अवैध रूप से पार्क की गई बसों के खिलाफ शनिवार को संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान अनधिकृत रूप से कैसरबाग क्षेत्र में हनुमंत धाम से लेकर हजरतगंज चौराहे और रेजीडेंसी के पास खड़ी अकबरपुर, टांडा, लखीमपुर खीरी जाने वाली चार बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अवध बस डिपो में जब्त कराया गया। ये बसें 'ऑल यूपी परमिट' लेकर स्टेज कैरिज के रूप में फुटकर सवारियां ढो रही थीं। इन बसों के परमिट के विरुद्ध कार्रवाई के लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके अलावा, ओवरलोड और टैक्स बकाए में दो ट्रक सीज करते हुए एक ट्रक का चालान काटा गया। इस अभियान में उप परिवहन आयुक्त लखनऊ परिक्षेत्र, राधेश्याम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...