वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आईएमएस बीएचयू के जूनियर रेजिडेंट (जेआर) वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। वहीं साथी रेजिडेंट लामबंद हो गए हैं। रविवार देर शाम आईएमएस में जेआर ने बैठक की। उन्होंने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। इस बाबत वे सोमवार को आईएमएस के निदेशक प्रो. एसएन संखवार को ज्ञापन सौपेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो ओपीडी ठप कर देंगे।विदित हो कि सर्जरी विभाग की जूनियर रेजिडेंट ने इंसुलीन की ओवर डोज ले ली है। इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई है। वह आईसीयू में भर्ती है। इसके लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित कर दी गई है। लगातार उसकी निगरानी की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसके ब्रेन पर भी इंसुलीन का असर हुआ है। हालांकि स्थिति अभी पहले जैसे ही है।सर, मेरी बेटी जिंदा तो ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.