गोरखपुर, अगस्त 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता बीआरडी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की बढ़ी 50 सीटों की वार्षिक मान्यता पर संकट खड़ा हो गया है। इसकी वजह है कालेज के रेजिडेंट चिकित्सकों की हाजिरी। मेडिकल कालेज में रेजिडेंट डॉक्टरों की ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगने पर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग(एनएमसी) ने आपत्ति जताई है। यह भी पढ़ें- निजी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता के लिए अब ऑनलाइन आवेदनहाजिरी की समस्या बताया जाता है कि कालेज में एमबीबीएस की कुल 150 सीटें हैं। इनमें से बढ़ी हुई 50 सीटों की मान्यता को लेकर सवाल उठे हैं। एनएमसी ने कालेज के शिक्षकों और रेजिडेंट चिकित्सकों की हाजिरी ऑनलाइन कराने का निर्देश करीब छह माह पूर्व दिया था। कालेज में शिक्षक तो आनलाइन हाजिरी लगाने लगे। लेकिन 350 से अधिक रेजिडेंट आनलाइन हाजिरी लगाने में उदासीन रहे। उनकी यह लापरवाही का...