हापुड़, मार्च 24 -- सेंट्रल कर विभाग जीएसटी की जिला गौतमबुद्धनगर से आई एक टीम ने मंगलवार को बुलंदशहर रोड स्थित एक रेगुलेटर फैक्ट्री में छापामार कार्रवाई की। जीएसटी की टीम को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बताया गया है कि देर शाम तक विभाग की टीम कागजों की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी।जानकारी के अनुसार बुलंदशहर रोड पर एक रेगुलेटर फैक्ट्री संचालित हो रही है। मंगलवार की दोपहर को जिला गौतमबुद्धनगर से आई जीएसटी की टीम ने रेगुलेटर फैक्ट्री में पहुंचकर छापामार कार्रवाई की। जीएसटी की टीम को देखकर मौके पर मौजूद कर्मचारियों और फैक्ट्री स्वामी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। जैसे ही आसपास के उद्यमियों को जीएसटी टीम द्वारा की गई छापामार कार्रवाई के बारे में जानकारी हुई तो वह भी अन्य लोगों से जानकारी करने में जुट गए। जीएसटी टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.