बाराबंकी, मार्च 8 -- सफदरगंज। खाना बनाते समय रसोई गैस के सिलेंडर का रेगुलेटर फटने से युवक गम्भीर रुप से झुलस गया। सूचना पर ऐम्बुलेंस 108 से सीएचसी जैदपुर में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सफदरजंग थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पल्हरी निवासी राजकुमार पुत्र राम आधार 28 वर्षीय अपने पिता के साथ रहते हैं। रविवार की शाम करीब सवा सात बजे घर पर रसोई गैस से खाना बनाने लगे तभी अचानक रेगुलेटर दगने से आग की लपटे उठने लगी जब तक घर और आस-पास के लोग पहुंचते तब तक राजकुमार बुरी तरह झुलस चुका था। सूचना पर ऐम्बुलेंस 108 से सीएचसी जैदपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत गम्भीर बताईं जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.