नई दिल्ली, अगस्त 6 -- चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि इमोशन है या फिर ज्यादातर लोगों की दिन की सबसे प्यारी शुरुआत। सुबह की ताजगी हो या शाम की थकान, एक कप अच्छी चाय पूरे मूड को बदल देती है। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं और हर बार कुछ नया स्वाद चखना पसंद करते हैं, तो राजवाड़ी चाय जरूर ट्राई करें। यह चाय कई खुशबूदार मसालों, दूध और केसर से तैयार की जाती है, जिससे इसका स्वाद और महक दोनों खास बन जाते हैं। इसे पीते ही ऐसा लगता है जैसे किसी शाही रसोई में बनी चाय का आनंद ले रहे हों। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका।राजवाड़ी चाय बनाने के लिए सामग्री आधा इंच अदरक आधा इंच दालचीनी चार हरी इलायची पांच से छह लौंग आधा छोटा चम्मच सौंफ दो कप पानी एक छोटा चम्मच चाय पत्ती एक बड़ा चम्मच चीनी दो कप दूध थोड़ा-सा केसर यह भी पढ़ें- ना मावा, ना मिल्क पाउडर! स...