नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- राजस्थान में गर्मी ने अप्रैल में ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को राज्य के 12 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। हैरानी की बात यह रही कि पश्चिमी रेगिस्तानी जिलों बाड़मेर और जैसलमेर से भी ज्यादा गर्म कोटा रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।कोटा बना सबसे गर्म शहर कोटा में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने हीटवेव प्र...