रामगढ़, मार्च 22 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। गुजरात के कच्छ स्थित व्हाइट सैंड अल्ट्रा मैराथन में झारखंड के धावक अक़रम अंसारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 किलोमीटर की कठिन दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर राज्य का मान बढ़ाया। सफेद रण के खुले रेगिस्तानी इलाके में आयोजित यह दौड़ देश की सबसे चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है। करीब 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं और लंबे निर्जन रेगिस्तानी मार्ग के बीच धावकों की असली परीक्षा होती है। हर 7 किलोमीटर पर सीमित जलपान केंद्र होने के कारण यह प्रतियोगिता और भी कठिन हो जाती है। ऐसे विषम हालात में भी अक़रम अंसारी ने अदम्य साहस, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए निर्धारित समय सीमा से पहले अंतिम रेखा पार की और समापन पदक प्राप्त किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियो...