बदायूं, मई 8 -- शहरी विकास अभिकरण की महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर डकैती डालने वाले चार बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी गिरोह बनाकर पहले रिहायशी इलाकों की रेकी करते थे और फिर मौका मिलते ही लूट व डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। चर्चित डकैती कांड के बाद शहर में दहशत का माहौल बना हुआ था। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की रेगालिया कॉलोनी का है, जहां 20 दिसंबर 2025 की शाम करीब साढ़े सात बजे डकैती की सनसनीखेज वारदात हुई थी। शहरी विकास अभिकरण की महिला कर्मचारी प्रीति वर्मा पत्नी आशीष कुमार मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थीं। यह भी पढ़ें- बावरिया गिरोह छोड़ चुका है डकैती के समय हत्या करना आरोप है कि जैसे ही उन्होंने घर का दरवाजा खोला तभी पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाश अंदर घुस आए और महिला को दबोच लिया। बदमाशों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.