चम्पावत, अप्रैल 27 -- जगदीश राय, लोहाघाट। बाराकोट के तल्ली गुरना रेगड़ूमें सात दिनी शिव महापुराण कथा जारी है। कुमालेश्वर मंदिर में पुरोहित सूरज जोशी ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। कथा वाचक पुरोहित खिलानंद पांडेय ने पांचवें दिन शिव-पार्वती विवाह, शिव महिमा और पार्थिव शिवलिंग पूजन का महत्व बताया। मुख्य यजमान निर्मल सिंह और कविता देवी रहीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य हर गोविंद सिंह मेहता, खुशाल सिंह मेहता, देव सिंह, दान सिंह, प्रकाश सिंह, महेश सिंह, गौरव सिंह ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- फोर्ती में अखंड रामायण हुई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...