लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। धौरहरा की पूर्व सांसद रेखा वर्मा को तीसरी बार पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक अमन गिरि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के सदर चौराहे पर खुशी मनाई। उधर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने लखनऊ पहुंचकर रेखा वर्मा को सम्मानित किया। 2014 और 2019 में धौरहरा की भाजपा सांसद रहीं रेखा वर्मा को भाजपा ने संगठन में महत्वपूर्ण जगह दी है। वर्ष 2019 से वह लगातार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रही हैं। 26 सितंबर 2020 को जेपी नड्डा की राष्ट्रीय टीम में पहली बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गई थीं। यह भी पढ़ें- भाजपा राष्ट्रीय कमेटी में शामिल प्रतिनिधियों को दी बधाई तब से वह लगाता इस पद पर हैं। इस बार भी पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उ...