रांची, जून 8 -- तमाड़, प्रतिनिधि। पूर्व जिला परिषद सदस्य अंड़की अनुप साहू की धर्मपत्नी और जिप सदस्य रेखा देवी के श्राद्ध कर्म भोज सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोमवार को प्रभा नगर स्थित उनके आवास पर किया गया। इस अवसर पर रेखा देवी को श्रद्धांजलि देने के लिए कई राजनीतिक और सामाजिक दिग्गज उपस्थित हुए। मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण पातर, पूर्व तमाड़ विधानसभा प्रत्याशी डॉ. प्रकाश उरांव, समाजिक कार्यकर्ता राजीव झा, शिवराज सिंह, भाजपा नेता कुमार महेंद्र नाथ शाहदे, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सिंगराय टुटी, भाजयुमो रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष विवेक आनन्द जायसवाल सहित अन्य नेता शामिल हुए। यह भी पढ़ें- कपूरा देवी की 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रंजीत लाह...