रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाले शेयर की लंबी छलांग, ब्रोकरेज ने कहा- खरीदो
नई दिल्ली, अगस्त 14 -- Rekha Jhunjhunwala portfolio stock: शेयर बाजार की दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक VA Tech Wabag का है। इस कंपनी के स्टॉक में शुक्रवार को एक बार फिर से तेजी आई और यह BSE पर इंट्राडे ट्रेडिंग के दौरान 5% से ज्यादा उछला है। इस कंपनी के शेयर की कीमत पिछले बंद भाव Rs.1885.75 के मुकाबले 5.2% बढ़कर इंट्राडे में Rs.1984 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इसके बाद थोड़ा मुनाफावसूली देखी गई। हालांकि, शेयर इसके बाद भी ग्रीन जोन में ट्रेड कर रहा था। लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के शेयरों ने पिछले तीन और पांच सालों में क्रमशः 278% और 443% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में शेयर ने 21% का रिटर्न दिया है। बता दें कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.